राजस्थान आभा रीडर्स क्लब के वेबिनार का सफ़ल आयोजन
article-image
रीडर्स क्लब

राजस्थान आभा रीडर्स क्लब के वेबिनार का सफ़ल आयोजन

अपने पाठकों की प्रतिक्रिया को जानने और आभा को मज़ीद बेहतर बनाने के लिए आभा ई मैग्ज़ीन की ओर से राजस्थान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान की सोशल एक्टिविस्ट, अधिवक्ता, डॉक्टर्स समेत विभिन्न सम्मानित महिलाओं ने भाग लिया, मैग्ज़ीन के लेखों पर टिप्पणी की और अपनी प्रतिक्रियाएं, अनुभव साझा किए साथ ही आभा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहयोग देने का वादा किया। 

इस मौके पर प्रोफ़ेसर डॉक्टर डेनी शाज़ी ने लेख बंद होते सरकारी स्कूल की समीक्षा की और लेखों को आकर्षक बनाने के कई सुझाव दिए। उन्होने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एवं उसके प्रति सरकार की लापरवाही पर भी चिंता व्यक्त की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड की सदस्य समरा सुल्ताना ने लेख घरेलू हिंसाःएक सुलगती हक़ीकत की समीक्षा पेश की। 

डॉक्टर आयशा बदर ने महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी और भारतीय समाज की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। एडवोकेट याद्या ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर भारतीय मीडिया का रवैया पक्षपाती क्यों पर टिप्पणी की। डॉक्ट आयशा कुरैशी ने बहादुरी की दो मिसालःइब्तिहाल और वानिया की समीक्षा प्रस्तुत की और लेखो के स्तर को सुधारने को लेकर सुझाव दिए। आभा ई मैग्ज़ीन की संपादक ख़ान शाहीन ने इस मौके पर सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।

हालिया अपलोड

img
अपडेट
साक्षरता दिवस: बेटियों की घरेलू शिक्षा,...

साक्षरता का वास्विक अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। सामान्य...

img
अपडेट
इंजीनियर दिवस : जानें इतिहास में...

आज जब हम इंजीनियर शब्द सुनते हैं तो हमारे सामने कंप्यूटर, रोबोट,...

img
अपडेट
नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड...

नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड हार्मनी (NWFPH) को 19 अगस्त 2026...

img
अपडेट
शांति दिवस : संवाद, न्याय एवं...

आज की दुनिया तकनीक, विज्ञान और आर्थिक प्रगति के अभूतपूर्व दौर से...

Editorial Board

Arefa PareveenChief Editor

Khan ShaheenEditor

Saheefah KhanSub Editor

Members