साल 2025 की झलकियां
article-image
11 साल 2025 की झलकियां

साल 2025 की झलकियां

महाकुंभ में भगदड़

साल 2025 की शुरुआत में भारत के प्रयागराज शहर में विशाल महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसमें 28-29 जनवरी की रात भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई जिसमें सरकारी आंकड़े के मुताबिक 37 लोगों की मौत हो गई और हज़ारों लोग घायल हो गए।

गज़ा युद्धविराम

19 जनवरी 2025 को लगभग डेढ़ साल से चल रहे गज़ा इज़रायल युद्ध में सीज़फायर हुआ जो कि 18 मार्च तक चला। इस दौरान दोनों ओर से कैदियों की रिहाई हुई और गज़ा में पुनर्वास का काम शुरु हुआ। लेकिन 18 मार्च को यह सीज़फायर टूट गया और दोबारा 10 अक्टूबर 2025 को फिर से सीज़फायर लागू हुआ।

पहलगाम हमला और आपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल 20255 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसमें 26 पर्यटकों ने अपनी जान गवां दी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 6 व 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसमें पाकिस्तान में छिपे आंतकियों पर हमला किया गया। इस ऑपरेशन को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह थीं।

ईरान-इज़रायल युद्ध

लंबे समय से चल रहे ईरान और इज़रायल संघर्ष के बीच 13 जून 2025 को इज़रायल ने ईरान पर हमला कर दिया जिसमें प्रमुख सैन्य नेताओं समेत परमाणु वैज्ञानिक व कई राजनेताओं की हत्या हो गई। जिसके जवाब में ईरान ने इज़रायल पर हमला कर दिया। यह युद्ध लगभग 12 दिनों तक चला तथा अंत में अमेरिका की मध्यस्थता से 24 जून 2025 को युद्धविराम लागू हुआ।

भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता

भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को आईसीसी वर्ल्ड का फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच डाला। 

ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बनें

5 नवंबर 2025 को ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। न्यूयॉर्क के 100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल का मेयर चुना गया। ज़ोहरान ममदानी का जन्म युगांडा के कपाला में हुआ था। वह मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर के पुत्र हैं। उनके पिता महमूद ममदानी विश्व प्रसिद्ध विद्वान व लेखक हैं।

हालिया अपलोड

img
अपडेट
साक्षरता दिवस: बेटियों की घरेलू शिक्षा,...

साक्षरता का वास्विक अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। सामान्य...

img
अपडेट
इंजीनियर दिवस : जानें इतिहास में...

आज जब हम इंजीनियर शब्द सुनते हैं तो हमारे सामने कंप्यूटर, रोबोट,...

img
अपडेट
नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड...

नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड हार्मनी (NWFPH) को 19 अगस्त 2026...

img
अपडेट
शांति दिवस : संवाद, न्याय एवं...

आज की दुनिया तकनीक, विज्ञान और आर्थिक प्रगति के अभूतपूर्व दौर से...

Editorial Board

Arefa PareveenChief Editor

Khan ShaheenEditor

Saheefah KhanSub Editor

Members