कच्चे आम की मीठी चटनी
article-image
रसोईघर

कच्चे आम की मीठी चटनी

महमूदा बानो (जबलपुर)

गर्मियों का मौसम आते ही फलों के राजा आम भी नमूदार हो जाते हैं और फिर हम सब जुट जाते हैं तरह तरह की आम की रेसिपी बनाने में। तो मौसम के मिजाज़ को देखते हुए रसोई टिप्स में आपके लिए पेश है आम की एक लाजबाब रेसिपी। 

सामग्रीः-

 कच्चे आम 1 किलो,  

500 ग्राम शक्कर

2 चाय का चम्मच जीरा भुना हुआ

2 चाय का चम्मच राई भुनी

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच

मीठा तेल एक बड़ा चम्मच

तीन-चार इलायची दाने,

गार्निश के लिए नारियल कद्दूकश किया हुआ, 

कुछ काजू के टुकड़े

रेसिपी:-

आम के छिलके उतार कर कद्दूकस कर लें।

एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर इलायची के दाने डालें दो कप पानी डालकर शक्कर डालें और एक तार की चाशनी तैयार कर लीजिए। 

फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ आम डाल दें 

10 मिनट बाद ज़ीरा और राई को भून कर पीस लें और मिश्रण में शामिल कर दें। 

लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें, कुछ देर चलाएं पानी सूखने लगे तो गैस पर से उतार लें

पिसे हुए नारियल और काजू के टुकड़े से गार्निश कर स्वादिष्ट चटनी का मज़ा लें और घर वालों को भी परोसें। 

इसे आप कुछ दिन के लिए स्टोर भी कर सकती हैं ।

हालिया अपलोड

img
अपडेट
साक्षरता दिवस: बेटियों की घरेलू शिक्षा,...

साक्षरता का वास्विक अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। सामान्य...

img
अपडेट
इंजीनियर दिवस : जानें इतिहास में...

आज जब हम इंजीनियर शब्द सुनते हैं तो हमारे सामने कंप्यूटर, रोबोट,...

img
अपडेट
नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड...

नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड हार्मनी (NWFPH) को 19 अगस्त 2026...

img
अपडेट
शांति दिवस : संवाद, न्याय एवं...

आज की दुनिया तकनीक, विज्ञान और आर्थिक प्रगति के अभूतपूर्व दौर से...

Editorial Board

Arefa PareveenChief Editor

Khan ShaheenEditor

Saheefah KhanSub Editor

Members