एआई: एक सुविधा या चुनौती?
एआई (AI) एक ऐसी तकनीकी दुनिया है जिसमें आज पूरा संसार बस गया है। इसकी मदद से कोई भी सवाल आसानी से हल हो जाता है। अभी कुछ ही समय पहले जब मेरे बड़े भाई ५वीं कक्षा में थे, तब एआई जैसा कुछ नहीं था। लेकिन अब जब मैं ५वीं कक्षा में पहुंचा हूँ, तो मेरे स्कूल के काम में एआई बहुत मदद करता है। आज के समय में बच्चे, बड़े और बुजुर्ग — सभी इससे लाभ उठा रहे हैं।
लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। बहुत से लोग एआई पर पूरी तरह निर्भर होकर अपना समय, अपनी सोचने की क्षमता और अपना टैलेंट समाप्त कर रहे हैं। क्योंकि यह सच है कि जब हम अपनी किसी क्षमता का उपयोग नहीं करते, तो वह धीरे-धीरे लुप्त होने लगती है।
वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग एआई का सही उपयोग (सदुपयोग) करके अपना समय बचाते हैं और नए-नए उपाय खोज निकालते हैं। इस तरह वे अपने अंदर के टैलेंट को कई गुना बढ़ाकर छोटी सी उम्र में ही कामयाब हो जाते हैं।
इससे यह बात समझ आती है कि हर सुविधा का सदुपयोग और दुरुपयोग—दोनों हमारे अपने हाथ में होता है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।
अब मैं ही यह जो लेख लिख रहा हूँ, तो मैं भी एआई की मदद लूँगा, क्योंकि मुझे इतना अच्छा लिखना नहीं आता। मैं बस सोच रहा था कि लिखूँगा, लेकिन एआई की सहायता लेकर मैंने लिख लिया। इसी तरह आप भी एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल करके, कम समय देकर कुछ नया कर सकते हैं।
राहील सैफ़
कक्षा ५वीं, कोटा (राजस्थान)