12 वर्षीय अशना नक़ी बनी लेखिका
article-image
मीडिया वॉच

12 वर्षीय अशना नक़ी बनी लेखिका



Body Text:

उत्तराखंड के काशीपुर की निवासी तथा आर्मी पब्लिक स्कूल, हेमपुर, जनपद उधम सिंह नगर की कक्षा 8 की छात्रा अशना नक़ी (Ashna Naqi) ने अंग्रेजी भाषा में पुस्तक लिखकर कीर्तिमान स्थापित किया है। इनका कहानी संग्रह “यंग माइंडस् ग्रेट लेसंस” (Young Minds, Great Lessons) अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल पुस्तक प्रकाशक ब्री बुक्स ने बहुत सुंदर ढंग से प्रकाशित किया है। 


अशना नक़ी के परिवार में उनके पिता डॉ. नक़ी उद्दीन की कॉमर्स विषय पर पुस्तक, उनके बड़े अंकल नदीम उद्दीन एडवोकेट की 45 जन जागरूकता, कानूनी जागरूकता तथा साहित्यिक पुस्तकें, उनके चाचा डा ज़िया उद्दीन की इंजीनियरिंग गणित विषय पर पुस्तकें तथा उनकी बड़ी बहन नीलिमा नदीम की क़ानूनी जागरूकता विषय पर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।


आर्मी पब्लिक स्कूल, हेमपुर के चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह की प्रेरणा से प्रिंसिपल डॉ. मालिनी शर्मा के नेतृत्व में युवा लेखकों के रूप में छात्र/छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुस्तक प्रकाशक ब्री बुक्स के सहयोग से संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत यह पुस्तक अशना नक़ी द्वारा लिखी गई है तथा डिज़ाइन भी की गई है। इस कार्यक्रम के संयोजक स्कूल के अंग्रेजी लेक्चरर अतुल यादव हैं। इस पुस्तक में 10 बाल प्रेरक कहानियां शामिल है। यह पुस्तक ब्री बुक्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है ।


अशना नक़ी की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. मालिनी शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अतुल यादव तथा अन्य शिक्षकों व स्टाफ, छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों तथा पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


नायला ख़ालिद, रामनगर (उत्तराखंड)

हालिया अपलोड

img
अपडेट
साक्षरता दिवस: बेटियों की घरेलू शिक्षा,...

साक्षरता का वास्विक अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। सामान्य...

img
अपडेट
इंजीनियर दिवस : जानें इतिहास में...

आज जब हम इंजीनियर शब्द सुनते हैं तो हमारे सामने कंप्यूटर, रोबोट,...

img
अपडेट
नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड...

नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड हार्मनी (NWFPH) को 19 अगस्त 2026...

img
अपडेट
शांति दिवस : संवाद, न्याय एवं...

आज की दुनिया तकनीक, विज्ञान और आर्थिक प्रगति के अभूतपूर्व दौर से...

Editorial Board

Arefa PareveenChief Editor

Khan ShaheenEditor

Saheefah KhanSub Editor

Members