गर्मी में खुद का रखें इस तरह ख़्याल
article-image
स्वास्थ्य

गर्मी में खुद का रखें इस तरह ख़्याल


मई और जून महीने का नाम सुनते ही जो ख्याल सबसे पहले मन में आता है वह होता है छुट्टियों का आम तौर पर हमारे समाज में यह माना जाता है कि गर्मी की छुट्टियां हुई तो यानि अब समय ही समय। बच्चों को स्कूल नहीं जाना है, डेली होमवर्क नहीं करवाना है तो इसका मतलब अब आराम ही आराम। लेकिन क्या वास्तव में महिलाओं को मई और जून की छुट्टियों में आराम मिल पाता है? बल्कि काम और बढ़ जाता है, बच्चों की हॉलीडे फरमाईशें, कहीं घुमाने ले जाना तो कुछ स्पेशल ब्रेकफास्ट या लंच बनाना। किसी किसी घर में छुट्टियों में मेहमान भी आ जाते हैं। ऐसे में महिलाओं का काम डबल हो जाता है, वे गर्मी की तपिश बर्दाश्त करते हुए दिन भर काम में ही गुज़ारती हैं। जबकि यह समय खुद की केयर करने का और परिवार के साथ ही अपना ध्यान रखने का भी होता है। 

आइए जानते हैं गर्मी में खुद का ख्याल कैसे रखेः-

सुबह सवेरे उठकर पांच मिनट मेडिटेशन करें। इसके लिए एक जगह बैठ जाएं (जगह खुली हो तो ज़्यादा बेहतर है) और आंख बंद कर के गहरी सांस लें।

एक गिलास पानी में नींबू और एलोवेरा जूस मिलाकर पिएं यह गर्मी में आपकी स्किन को भी बेहतर बनाएगा और इससे डाइजेशन भी सही रहेगा।

दस मिनट तेज़ तेज़ वॉक करें। इससे आपका तनाव दूर भागेगा और दिनभर शरीर एनर्जी से भरपूर रहेगा।

पानी भरपूर मात्रा में पिएं। एक एक घंटे के बीच में ज़रुर एक गिलास पानी पिएं, इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। जब शरीर से पसीना ज़्यादा निकलता है तो शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट आ जाती है। इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना बहुत ज़रुरी है। 

अपनी स्किन और फिटनेस का भी ख्याल ऱखें। स्किन केयर के घरेलू उपाय भी आप आज़मा सकती हैं या किसी स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकती हैं। एक छोटा सा सदियों पुराना उपाय है मुल्तानी मिट्टी से चेहरा धोना। जिससे स्किन की चमक बरकरार रहती है।

इसके अलावा सही खानपान का ख्याल रखें क्योकिं गर्मी के मौसम में अगर खानपान में ज़रा सी भी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। हल्की फुल्की एक्सरसाइज़ भी आप कर सकती हैं। 

हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े ही गर्मी में पहनें जो शरीर का पसीना आसानी से सोख लें। अगर शरीर का पसीना सही से नहीं सूखता है तो स्किन एलर्जी और इससे संबंधित और भी बीमारियां होने के चांस रहते हैं। 

काम के बीच में थोड़ा समय खुद को दें। इस समय मोबाइल और गैजेट्स से दूर रहें। थोड़ी चहलकदमी करें, बुक पढ़ें या परिवार के साथ कोई इनडोर या आउटडोर गेम खेलें।

किचन के कामों में परिवार के दूसरे सदस्यों का सहयोग लें और खुद को थोड़ा आराम दें। दिन में थोड़ी देर के लिए पॉवर नैप ज़रुर लें। कई स्टडी हमें यह बताती हैं कि दोपहर के समय 15 से 20 मिनट की नींद हमारी बॉडी परफॉर्मेंस को 34 प्रतिशत तक बढ़ा देती है।

दिनभर का शेड्यूल तय कर लें और उसे अनुशासित रुप से परिवार के हर सदस्य से पूरा करने को कहें। इससे आपके काम का बोझ कम हो जाएगा और बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी अच्छे से बीतेंगी।


संपादन प्रभाग

हालिया अपलोड

img
अपडेट
12 वर्षीय अशना नक़ी बनी लेखिका

Body Text:उत्तराखंड के काशीपुर की निवासी तथा आर्मी पब्लिक स्कूल, हेमपुर, जनपद...

img
अपडेट
पढ़ने की घटती आदतः कारण और...

आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में तकनीक ने जीवन को जितना...

img
अपडेट
"मुहर्रम और इस्लामी कैलेण्डर हिजरी"

'मुहर्रम' माह का चांद नज़र आते ही इस्लामी कैलेण्डर हिजरी 1447 शुरू...

img
अपडेट
स्वयं की दूसरों से तुलना, अवसाद...

जब हम सुबह उठते ही आंख मलते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट...

Editorial Board

Arfa ParveenEditor-in-Chief

Khan ShaheenEditor

Sahifa KhanAssociate Editor

Members