ज़ोहरान ममदानी : परिवर्तन की नई गाथा
article-image
चर्चा

ज़ोहरान ममदानी : परिवर्तन की नई गाथा

जून 2025 की एक गर्म शाम थी। न्यूयॉर्क सिटी के डेमोक्रेटिक प्राइमरी के नतीजे चुके थे। भीड़ के बीच खड़े एक दुबले-पतले, हल्के दाढ़ी वाले नौजवान पर कैमरों की रोशनी टिक गई थी। स्क्रीन पर एक लाइन बार-बार चमक रही थी ...

“ZOHRAAN MAMDANI defeats Andrew Cuomo.”

यह सिर्फ़ जीत नहीं थी यह एक युग-परिवर्तन का इशारा था, न्यूयॉर्क के राजनीतिक गलियारों में पहली बार एक युवा प्रवासी-मुस्लिम, और वह भी एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट, उस जगह पर खड़ा था जहाँ अक्सर पुराने राजनीतिक घरानों का कब्ज़ा रहा था।

लेकिन यह कहानी यहाँ से शुरू नहीं होती। यह कहानी शुरू होती है अफ्रीका के एक शहर से, एक ऐसे घर से जहाँ किताबों की खुशबू और फिल्मों की रचनात्मकता दोनों साथ रहती थीं।

ज़ोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को कपाला, युगांडा में हुआ। इनके पिता महमूद ममदानी, विश्व-प्रसिद्ध विद्वान हैं जिन्होंने Good Muslim Bad Muslim नाम की मशहूर किताब लिखी और मां मीरा नायर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने सलाम बॉम्बे नाम की बेहतरीन फ़िल्म बनाई।

इन्हें पिता की तरफ़ से विरासत में राजनीतिक सिद्धांत और इतिहास मिला, और मां की तरफ़ से कैमरा, संगीत और कहानियाँ मिली, दोनों तरह के माहौल में ज़ोहरान की परवरिश हुई।

उनका परिवार युगांडा से दक्षिण अफ्रीका और फिर 1999 में न्यूयॉर्क बसा। उस वक्त उनकी उम्र सात साल थी, न्यूयॉर्क में मॉर्निंगसाइड हाइट्स में उनका बचपन बीता और यहीं उन्होंने उस शहर को देखा, आगे चलकर वो जिसके मेयर बनने वाले थे।

उन्होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ़ साइंस से पढ़ाई की फिर 2014 में बोडॉइन कॉलेज से अफ्रीकाना स्टडीज़ को एक विषय के रूप में पढ़ा, 2018 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिली लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी थी। राजनीति में आने से पहले ज़ोहरान ने ज़मीनी काम करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई, वो हाउसिंग काउंसलर बने यहीं उन्होंने समझा कि असली राजनीति क्या होती है।

क्वींस का 36वा विधानसभा क्षेत्र सीट जो पाँच बार से एक ही नेता, अरावेला सिमोटास के पास थी, किसी नए को मौका मिलने की उम्मीद कम थी। लेकिन जब ज़ोहरान मैदान में उतरे, तो लोगों ने पहली बार एक अलग तरह की आवाज़ सुनी स्पष्ट, तथ्यपूर्ण, ऊर्जावान, और सबसे बढ़कर ईमानदार। और नतीजा ये निकला के उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

एक युवा, प्रवासी, मुस्लिम उम्मीदवार ने न्यूयॉर्क राजनीति में पहला बड़ा दरवाज़ा खोला। 2022 और 2024 दोनों बार वे बिना किसी विरोध के पुनः निर्वाचित हुए।


ज़ोहरान ममदानी ने ऐसे काम किए जिसने लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित किया, उन्होंने 2021 में एक ऐसा कानून पास कराया जिससे आम नागरिक सरकारी सुनवाइयों में सीधे सवाल पूछ सकें। इकसे बाद पहली बार न्यूयॉर्क में सुनवाई शाम और वीकेंड में होने लगी ताकि नौकरी करने वाले लोग भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

ज़ोहरान ममदानी ने माइकल जियानरिस के साथ मिलकर एक पायलट योजना शुरू की जिसमें कुछ निःशुल्क बसों को चलाने का काम किया गया और ये मुफ्त बस यात्रा का सपना था जिससे 2023 के बजट में पाँच लाइनों को पूरी तरह फ्री कर दिया गया। इससे शहर के गरीब मजदूरों को राहत मिली।

विधानसभा में जाने से पहले से लेकर अब तक उन्होंने हजारों परिवारों के घर बचाने की कानूनी मदद दिलवाई। उनका फोकस साफ़ था राजनीति जनता की ज़रूरतों से शुरू होती है, और उन्हीं पर खत्म होती है।

ज़ोहरान सिर्फ़ राजनेता नहीं हैं, वो रैपर भी हैं, Young Cardamom नाम से, 2019 में उन्होंने एक गीत बनाया, उस वीडियो में मशहूर अभिनेत्री माधुर जाफ़री थीं।

उन्होंने अपनी माँ मीरा नायर की फ़िल्म Queen of Katwe में भी काम किया है और बुकी स्टूडेंट बने हैं।

अपनी पढ़ाई के दौरान Bowdoin college में उन्होंने Students for Justice in Palestine” का चैप्टर खोला, और उनका पॉलिटिकल एक्टिविज़्म उसी दौरान परवान चढ़ा, उन्होंने फलस्तीन मूवमेंट की जबरदस्त वकालत की और BDS मूवमेंट को सपोर्ट किया।

इन सब बातों से पता चलता है कि ज़ोहरान की राजनीति सिर्फ़ दफ्तरों में नहीं, बल्कि सड़कों, गीतों, और पहचानों में भी आकार लेती रही है। और नवम्बर 2025 में जोहरान ममदनी न्यूयॉर्क के मेयर चुने गए, जिसने इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात किया


 मोहम्मद इक़बाल

स्वतंत्र लेखक, बिहार

हालिया अपलोड

img
अपडेट
संशोधित वक़्फ़ कानून पर एक शानदार...

आज देश एक नाज़ुक मोड़ पर खड़ा है, जब अल्पसंख्यकों के अधिकार,...

img
अपडेट
साल 2025 की झलकियां

महाकुंभ में भगदड़साल 2025 की शुरुआत में भारत के प्रयागराज शहर में...

img
अपडेट
"कोहरे के बीच जिंदगी की तलाश!...

अमूमन दिसंबर जनवरी के महीनों में भारत के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड...

img
अपडेट
लिव इन रिलेशनशिप

परिवार की महत्वत्ता और कर्तव्य प्राचीन काल से ही समाज की प्राथमिकता...

Editorial Board

Arfa ParveenEditor-in-Chief

Khan ShaheenEditor

Sahifa KhanAssociate Editor

Members