"इंडिया - वर्ल्ड्स 4th लार्जेस्ट इकॉनमी"
article-image
कविता

"इंडिया - वर्ल्ड्स 4th लार्जेस्ट इकॉनमी"

कविता

क्या यही है मेरे देश की सच्चाई?

नारे लगाए प्रगति के

औरत की सुरक्षा कौन करे?


प्रजातंत्र है देश हमारा

क्या 'वोट चोरी' इस जीत का सहारा?

बेरोज़गारी से युवा परेशान

क्या यही है मेरे देश की पहचान?


है धर्म और जाति का भेदभाव यहाँ

'विकसित भारत' है मेरे देश का सपना

दलित और किसान की आवाज़ को दबाना

क्या यही है मेरे देश का फ़साना?


सड़कों पे गड्ढे, टूटे हुए पुल

बिखरे हुए वादे और आँखों पे धूल!

'टैक्स टोल' ने है छू लिया आसमान

क्या यही है मेरे देश की शान?


शिक्षा का हुआ अपमान, देखता रहा समाज

छात्र और अध्यापक पे हुआ लाठी चार्ज

विद्या के मंदिरों में ख़ून के निशान

क्या यही है मेरे देश का संविधान?


ग़रीबी, भ्रष्टाचार और महंगाई का मेला

नेताओं ने सिर्फ़ कुर्सी से खेला

क्या यही है विकास की असली पहचान

या सिर्फ़ एक दिखावा, एक झूठी शान!


ज़ोया ख़ान पठान

मडगांव, गोवा

हालिया अपलोड

img
अपडेट
साक्षरता दिवस: बेटियों की घरेलू शिक्षा,...

साक्षरता का वास्विक अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। सामान्य...

img
अपडेट
इंजीनियर दिवस : जानें इतिहास में...

आज जब हम इंजीनियर शब्द सुनते हैं तो हमारे सामने कंप्यूटर, रोबोट,...

img
अपडेट
नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड...

नेशनल विमेंस फोरम फॉर पीस एंड हार्मनी (NWFPH) को 19 अगस्त 2026...

img
अपडेट
शांति दिवस : संवाद, न्याय एवं...

आज की दुनिया तकनीक, विज्ञान और आर्थिक प्रगति के अभूतपूर्व दौर से...

Editorial Board

Arefa PareveenChief Editor

Khan ShaheenEditor

Saheefah KhanSub Editor

Members